सिया, सोनम और रूबी से भी आगे निकली फतेहपुर की प्रीति! सोते पति के साथ कर डाला ऐसा कांड, पूरे गांव में मचा दिया हड़कंप

फतेहपुर में पति की जलकर मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जेल में बंद पत्नी के वायरल वीडियो ने पूरे मामले को और उलझा दिया है। वीडियो में कुछ ऐसे दावे सामने आए हैं, जिन्होंने गांव से लेकर पुलिस तक सभी को चौंका दिया है। आखिर उस रात घर के अंदर क्या हुआ था।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 July 2026, 5:40 PM IST
google-preferred

Fatehpur: फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार गांव में 26 जून को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव के रहने वाले अवधेश उर्फ पवन (40) का शव उनके ही कमरे में जलता हुआ मिला। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगते ही पुलिस ने गहराई से जांच शुरू कर दी। कमरे में अन्य सामान सुरक्षित मिलने से यह आशंका और मजबूत हो गई कि यह सामान्य हादसा नहीं बल्कि किसी साजिश का नतीजा हो सकता है।

जांच ने पत्नी तक पहुंचाया पुलिस को

मृतक के भाई राजकुमार ने विदेश से आकर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। साक्ष्यों और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रीति उर्फ विनीता देवी को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शराब के लिए पैसे न देने और घरेलू झगड़ों को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा था।

वायरल वीडियो से बढ़ा मामला

घटना के बाद अब एक नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रीति के दो वीडियो वायरल हुए हैं। हालांकि इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इनमें किए गए दावों ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है। एक वीडियो में महिला किसी अन्य महिला के सामने अपनी आपबीती और घटना का जिक्र करती दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे वीडियो को पुलिस पूछताछ का बताया जा रहा है।

वन स्टॉप सेंटर भर्ती में एजेंसी पर गिरी डीएम की गाज! धांधली और देरी की शिकायत पर नोटिस, ब्लैकलिस्ट की तैयारी

वीडियो में क्या कहा गया?

वायरल वीडियो में महिला यह कहती नजर आती है कि उसका पति शराब का आदी था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। उसके अनुसार, वह कई बार जान बचाकर घर से बाहर भाग चुकी थी। वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे पति से छुटकारा पाने के कथित तरीके बताए थे, जिनमें कुछ बेहद गंभीर और खतरनाक सुझाव शामिल थे।

घटना वाली रात क्या हुआ था?

जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन पति ने पहले खाना मांगा और फिर 100 रुपये की मांग की। रुपये को लेकर दोनों में विवाद हुआ और मारपीट की स्थिति बन गई। इसके बाद पति नशे की हालत में सो गया। इसी दौरान कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की बात सामने आई है। कुछ देर बाद घर से आग की लपटें उठीं और पति की मौत हो गई।

मोबाइल में चैट पढ़ते ही खौल उठा खून, पहले गुस्से में कर डाली गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर शव के साथ की हैवानियत

पुलिस का रुख और जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो में किए गए दावों को फिलहाल केवल बयान के रूप में देखा जा रहा है, उन्हें पुख्ता सबूत नहीं माना जा सकता। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, मामले की जांच सभी तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। अगर आगे कोई ठोस सबूत मिलता है, तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Fatehpur

Published :  6 July 2026, 5:37 PM IST

Related News

Advertisement