ग्रेटर नोएडा में खून के बदले खून: आरोपी बोला- इन्होंने मेरी बहन के साथ…डबल मर्डर से पहले हत्यारे ने किया था ये कांड

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में दो मालियों की हत्या के आरोपी अभिषेक से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बहन की मौत का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 9 May 2026, 6:58 PM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार रात एक निर्माणाधीन हॉस्टल के अंदर ऐसा खूनी खेल हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते डबल मर्डर में बदल गया। आरोपी ने पहले अपने साथी मजदूर के सिर पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी और फिर राज खुलने के डर से दूसरे मजदूर को भी मौत के घाट उतार दिया। अब इस सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी अभिषेक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार सुबह नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिषेक ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

DJ ने उजाड़ दिया घर, जानें कैसे शादी के बीच उठी लाश, पढ़ें गोरखपुर का सनसनीखेज मामला

निर्माणाधीन हॉस्टल में हुई थी वारदात

पुलिस जांच में सामने आया है कि शुक्रवार रात निर्माणाधीन हॉस्टल में आरोपी अभिषेक अपने दो साथी मजदूरों शीशपाल और इंद्रपाल के साथ शराब पी रहा था। तीनों हाल ही में मेरठ से यहां माली का काम करने आए थे। शराब के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और मामला हिंसा तक पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर अभिषेक ने पहले शीशपाल के सिर पर फावड़े से हमला किया। वार इतना जोरदार था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी को डर हुआ कि दूसरा मजदूर इंद्रपाल पुलिस को पूरी घटना बता देगा। इसी डर में उसने इंद्रपाल पर भी फावड़े से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

नोरा फतेही अब कनाडा में बिखरेगी कातिलाना जलवा, T-20 वर्ल्ड कप के बाद FIFA में करेंगी परफॉर्म

बहन की मौत का लेना चाहता था बदला

डीसीपी ग्रेटर नोएडा परवीन रंजन सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक की बहन के शीशपाल से संबंध थे। वर्ष 2021 में उसकी बहन की मौत हो गई थी और तभी से आरोपी शीशपाल से बदला लेने की फिराक में था। जब इन लोगों को काम के लिए बुलाया गया तो अभिषेक भी उनके साथ यहां पहुंच गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले से ही हत्या की योजना बना रखी थी। शराब पीने के दौरान उसे मौका मिला और उसने वारदात को अंजाम दे दिया। दूसरे मजदूर की हत्या सिर्फ इसलिए की गई ताकि वह पूरी घटना किसी को न बता सके।

आरोपी के पास से हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा, एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और उसी के आधार पर आरोपी तक पहुंची।

Location :  Greater Noida

Published :  9 May 2026, 6:58 PM IST