साली साहिबा के साथ सुहागरात मनाना चाहता था रंगीला जीजा, बीवी ने किया इंकार तो दी ऐसी सजा, कांप जाएगा आपका दिल

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को कथित रूप से तेजाब पिला दिया। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और अवैध संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 3 July 2026, 9:10 PM IST
google-preferred

Meerut : जिले में एक मानवता और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मेरठ में एक युवक ने अपनी पत्नी को तेजाब पिला दिया। गंभीर हालत में नवविवाहिता को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत हो गई है। अब इस मामले में नवविवाहित के मायकेवालों ने पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया है।

अब पढ़ें पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित अमरसिंह गांव में रहीमुद्दीन अपने परिवार के साथ रहता है। रहीमुद्दीन ने करीब डेढ़ साल पहले अपनी बेटी मुस्कान की शादी लोहियानगर में नासिर से करवा दी थी। रहीमुद्दीन का आरोप है कि शादी के बाद से ही मुस्कान को नासिर परेशान कर रहा था और प्रताड़ित करते हुए दहेज की डिमांड कर रहा था।

साली साहिबा पर आया दिल तो सुहागरात मनाने की सोची

मुस्कान के परिजनों का आरोप है कि करीब 2 महीने पहले नासिर ने अपनी पत्नी पर 16 साल की साली से निकाह करने का दबाव बनाया, लेकिन मुस्कान ने इसके लिए इंकार कर दिया। मुस्कान के परिजनों का आरोप है कि नासिर अपनी 16 साल की साली के साथ शादी करना चाहता था। इसी को लेकर विवाद हो गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजनों का आरोप है कि दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। मुस्कान के मायके वालों का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर नासिर ने मुस्कान को तेजाब पिला दिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई और गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट करवाया। जहां पर इलाज के दौरान मुस्कान की मौत हो गई है।

पहले हाथ में 7 बार लिखा राधे-राधे, फिर बनाया दिल और अंत में दे दिया मौत से इस्तीफा, पढ़ें मेरठ की दिल दहलाने वाली खबर

नासिर की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नासिर फरार है और उसकी तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Location :  Meerut

Published :  3 July 2026, 9:10 PM IST

Advertisement