हिंदी
सड़क पर चक्का जाम से मचा हड़कंप (IMG: Dynamite News)
Pratapgarh: प्रतापगढ़ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद ऐसा बवाल खड़ा हो गया कि गांव से लेकर सड़क तक हड़कंप मच गया। परिवार में मातम के बीच गुस्साए परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए। देखते ही देखते चक्का जाम हो गया और सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। मामला पट्टी थाना क्षेत्र के रामकोला गांव का है, जहां मनोहर बनवासी की मौत के बाद परिजनों ने साफ कर दिया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
पूरा मामला प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र के बेलखरनाथ धाम विकासखंड अंतर्गत रामकोला गांव का है। यहां अच्छेलाल उर्फ खुटानी के बेटे मनोहर बनवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर जैसे ही परिवार के लोगों तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते परिवार के दूसरे सदस्य और गांव के लोग भी मौके पर जुटने लगे।
प्रतापगढ़ में पानी निकासी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चचेरे भाई-भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला
मनोहर की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया। सड़क से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल (IMG: Dynamite News)
इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। उनका साफ कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा और मामले में उचित कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजन प्रशासन से लगातार निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
प्रतापगढ़ रोडवेज डिपो में अजब हाल! सफाई कर्मचारियों की मनमानी, फोरमैन-स्टोर कीपर के हाथ में झा
चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस की कोशिश है कि किसी तरह स्थिति को शांत कराया जाए और सड़क पर आवागमन सामान्य हो सके। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी शुभनाथ साहनी ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद है।
Location : Pratapgarh
Published : 24 November 2026, 2:57 PM IST