लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने प्रेमी के शादी से मुकरने पर की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज, युवक हिरासत में

थाना हरचंदपुर क्षेत्र के हरचन्दपुर कस्बे में रहने वाली एक युवती ने युवक के शादी न करने से आहत होकर जान दे दी। दोनों लोग लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 29 March 2026, 9:43 AM IST

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना हरचंदपुर क्षेत्र के हरचन्दपुर कस्बे में रहने वाली एक युवती ने युवक के शादी न करने से आहत होकर जान दे दी। दोनों लोग लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

यह है पूरा मामला

घटना 28 मार्च की है। समझौता वार्ता के दौरान जब युवक थाने नही आया तो युवती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने ईलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया । युवती की पहचान सुप्रिया (22 वर्ष) पुत्री कमलेश कुमार, निवासी हरचंदपुर के रूप में हुई है।

मृतक युवती की बड़ी बहन स्नेह ने बताया कि अनुज ने उसकी छोटी बहन से शादी करने का वादा किया था। थाने में सुलह समझौता हुआ कि वह उसकी बहन से शादी करेगा। लेकिन उसे भगा दिया गया। युवक के भाई और मां ने यहां थाने में लिख कर दिया था कि वे शादी के लिये तैयार है लेकिन वे पलट गए। अनुज का फोन आया था कि तुम चाहे जान दे दो वह शादी नही करेगा। इसके बाद उसकी बहन ने न जाने क्या किया उसकी हालत खराब हो गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसको जान नही बचाई जा सकी। डॉक्टर ने कहा कि युवती ने कोई जहरीली वस्तु खाई थी।

90% लोग कर रहे हैं अपनी तिजोरी के साथ ये बड़ी गलती, कहीं इसमें आप भी तो शामिल नहीं; 1 मिनट में जानिए समाधान

वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी थाना क्षेत्र हरचन्दपुर में एक 22 साल की युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस मामले में पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में युवती के पिता कमलेश ने तहरीर दी है जिसमे कहा गया है कि अनुज सोनी से उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग था।

एटीएम में नकली नोट जमा कर रहे दो शातिर गिरफ्तार, गोरखपुर पुलिस का बड़ा खुलासा

एक साल से लिव इन रिलेशनशिप

एक साल से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रह रहे थे। अनुज सोनी उनकी बेटी से विवाह नही करना चाह रहा था लेकिन युवती विवाह करना चाह रही थी। जिसके कारण 28 मार्च को उनकी बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। यह आत्महत्या उसने अपने घर में की। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक अनुज सोनी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। साक्ष्य जुटा करके उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।

Location : 
  • RaeBareli

Published : 
  • 29 March 2026, 9:43 AM IST