उड़ीसा से मादक पदार्थों को यूपी में खपाने वाले तस्कर ने उगला बड़ा राज, जानें पूरा मामला

यूपी एसटीएफ अपराध और अपराधियों का सफाया करने में जुटी है। टीम ने रविवार को अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के सदस्य ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम सच उगले हैं।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 26 April 2026, 3:49 PM IST

Varanasi: यूपी एसटीएफ ने रविवार को अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान एसटीएफ ने तस्कर से 1.07 कुन्तल गांजा बरामद किया है जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रूपये आंकी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजय गिरी पुत्र मंगला गिरी नि० मुस्तफाबाद, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ के रूप में हुई है। एसटीएफ ने तस्कर से 1.07 कुन्तल गांजा, तीन मंहगी कार, 2 मोबाइल फोन बरामद किया है।

एसटीएफ ने आरोपी की गिरफ्तारी रविवार को पुलवरिया पुल से 200 मीटर आगे, वाराणसी जौनपुर हाईवे, थानाक्षेत्र कैण्ट, कमिश्नरेट वाराणसी से की।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ को काफी दिनों से यूपी में विभिन्न राज्यों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर तस्करों के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न टीमों को सूचना संकलन और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

नेपाल से दिल्ली तक गांजा तस्करी का नेटवर्क उजागर, SSB की बड़ी कार्रवाई में तीन कुंतल गांजा बरामद

तस्कर को ऐसे दबोचा

इस दौरान एसटीएफ की टीम तस्करों की तलाश में थी। इस बीच मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग उड़ीसा राज्य से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की बड़ी खेप लाने वाले हैं। इस सूचना पर एसटीएफ की कमिश्नरेट वाराणसी में  मौके पर दबिश के लिए तैयार थी।

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पुलवरिया पुल से 200 मीटर आगे, वाराणसी जौनपुर हाईवे, थानाक्षेत्र कैण्ट, कमिश्नरेट वाराणसी के पास एक कार खड़ी है, जिसमें उड़ीसा राज्य से भारी मात्रा में गांजा छिपाकर लाया गया है। पुलिस ने  उक्त कार की तलाशी करने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया, इसके बाद पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

तस्कर ने उगले कई राज

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह उड़ीसा से मादक पदार्थ की खेप लेकर उत्तर प्रदेश के मऊ व उसके आस-पास के जनपदों अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करता है। वह महीने में तीन-चार चक्कर लगाता है, जिसमें उसे काफी मुनाफा होता है।

वाराणसी में जल निगम की पाइपलाइन में लगी भीषण आग, खेल मैदान के पास हड़कंप

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना कैण्ड, कमिश्नरेट वाराणसी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Location :  Varanasi

Published :  26 April 2026, 3:48 PM IST