यूपी के बदायूं जनपद में रात तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन सुबह होते ही गांव में मचा हड़कंप। खेत और घर के बीच घटी एक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। बुजुर्ग की हालत अचानक बिगड़ी और फिर जो हुआ, उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया- जानिए पूरी कहानी।

बदायूं में दुखद हादसा (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Budaun: जनपद के कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के ग्राम खैसारा (खौसारा) में दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान गनेश राम (उम्र 60 वर्ष), पुत्र बिहारी के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग गनेश राम मिस्त्री का कार्य देखने छत पर गए थे। वहां उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गए। हादसे के तुरंत बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में बिल्सी स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बदायूँ रेफर कर दिया। परिजन पहले एक निजी अस्पताल पहुँचे, जहाँ से हालत में सुधार न होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक गनेश राम (फाइल फोटो)
घटना की सूचना पर बिल्सी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बदायूं मर्डर मिस्ट्री… अपहरण के बाद युवक का किया ये हाल, जानें क्या है पूरी घटना?
बताया जा रहा है कि गनेश राम दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा छह बच्चे हैं- दो बेटे और चार बेटियाँ। बुजुर्ग की अचानक मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं । ग्रामीणों ने बताया कि गनेश राम मिलनसार स्वभाव के थे और मेहनत से परिवार पाल रहे थे। हादसे ने पूरे खैसारा को स्तब्ध कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।