
गोरखपुर में जमीन विवाद हिंसक
Gorakhpur: गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिर्जापुर मुंडेरीचक में शनिवार को जमीन विवाद हिंसक रूप ले लिया। प्रार्थिनी इन्द्रावती देवी, पत्नी बनारसीदास ने आरोप लगाया कि उनके और विपक्षी पक्ष के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस संबंध में उन्होंने गोरखपुर के न्यायालय में वाद संख्या 145/2016 के तहत स्थायी निषेधाज्ञा का मुकदमा भी दायर किया था। इस मामले की अगली सुनवाई 6 मार्च को निर्धारित थी।
इन्द्रावती देवी ने बताया कि न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद विपक्षी पक्ष जमीन पर जबरन निर्माण कार्य कराने की कोशिश कर रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विरोध करने वाले पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे और उन पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर से हमला किया। आरोप है कि इस दौरान अमन निषाद सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही करीब 10 अज्ञात लोग भी मौजूद थे। जिन्होंने धमकी देते हुए जबरन निर्माण कराने का प्रयास किया।
घटना की सूचना मिलते ही राजघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा पुलिस से भी अभद्रता किए जाने की जानकारी मिली और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के चलते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Deoria Road Accident: देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत; एक गंभीर रूप से घायल
इन्द्रावती देवी ने प्रशासन से आग्रह किया कि विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को तुरंत रोका जाए और उन्हें व उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। उनका कहना था कि विपक्षी पक्ष के लोग न्यायालय के आदेशों की परवाह किए बिना जबरन निर्माण करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे उनकी और उनके परिवार की जान पर खतरा है।
कुशीनगर में गैस और पेट्रोल सप्लाई पर प्रशासन सख्त, परीक्षा केंद्र पर अचानक पहुंचे डीएम
पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के आरोपियों की पहचान कर उन्हें कानून के तहत सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Location : Gorakhpur
Published : 14 March 2026, 7:55 PM IST