व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए खजनी में होगा जीएसटी संवाद कार्यक्रम

गोरखपुर द्वारा व्यापारियों, उद्यमियों एवं करदाताओं को जीएसटी के नवीन प्रावधानों से अवगत कराने तथा उनकी समस्याओं एवं शंकाओं के समाधान के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 3 June 2026, 8:01 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर द्वारा व्यापारियों, उद्यमियों एवं करदाताओं को जीएसटी के नवीन प्रावधानों से अवगत कराने तथा उनकी समस्याओं एवं शंकाओं के समाधान के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 4 जून 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे खजनी क्षेत्र के बिहारी बुजुर्ग में आयोजित होगा

उप आयुक्त राज्य कर, खंड-7 गोरखपुर ऋषि भूषण पाठक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों एवं उद्यमियों को जीएसटी 2.0 के नए प्रावधानों, जीएसटी पंजीकरण से जुड़े नवीनतम नियमों तथा कर व्यवस्था में हुए बदलावों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों की समस्याओं और शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा।

Gorakhpur : “सिस्टम फेल…”, कलेक्ट्रेट में लगातार हो रही चोरियों पर पीड़ितों का छलका दर्द

उन्होंने कहा कि राज्य कर विभाग का उद्देश्य व्यापारिक समुदाय को कर संबंधी नियमों के प्रति जागरूक बनाना, कर अनुपालन को सरल करना तथा राज्य के राजस्व में वृद्धि के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से विभाग और व्यापारिक वर्ग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारी, पुरुष एवं महिला उद्यमी, अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए), कर सलाहकार तथा मीडिया प्रतिनिधि शामिल होंगे। राज्य कर विभाग ने सभी संबंधित लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर जीएसटी संबंधी नवीन जानकारियों का लाभ उठाने की अपील की है।

Gorakhpur Mystery: पिता की डांट नहीं सहन कर पाई बेटी, अचानक घर से भागकर छताई पुल से लगाई छलांग

उप आयुक्त राज्य कर ऋषि भूषण पाठक ने कहा कि संवाद और जागरूकता के माध्यम से करदाताओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है तथा इससे व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  3 June 2026, 8:01 PM IST