यूपी में एक दर्जन वरिष्ठ IPS अफसरों के तबादले, उपेन्द्र अग्रवाल की जगह तरुण गाबा को बनाया गया लखनऊ रेंज का आईजी, पूरी सूची

उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पूरी लिस्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 11 May 2025, 11:47 AM IST
google-preferred

लखनऊ: यूपी में 11 सीनियर IPS के तबादले किय़े गये हैं।

उपेन्द्र अग्रवाल की जगह तरुण गाबा को लखनऊ रेंज का नया आईजी बनाय़ा गया है।

गाबा इससे पहले भी लखनऊ रेंज के आईजी रह चुके हैं। फिलहाल ये प्रयागराज में पुलिस आय़ुक्त के पद पर हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पूरी सूची:

  1. तरुण गाबा (IPS-2001) जो वर्तमान में प्रयागराज में पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे, उन्हें लखनऊ परिक्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
  2. अवनीश कुमार (IPS-2001) को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ से स्थानांतरित होकर अपर पुलिस महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय लखनऊ) बनाया हैं।
  3. सुधाकर असवाल (IPS-2005) को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र से स्थानांतरित किया हैं।
  4. गौरव कुमार (IPS-2007) वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी थे, अब पुलिस आयुक्त (प्रयागराज) होंगे।
  5. राजेश सिंह को अपर पुलिस आयुक्त (कानपुर) बनाए गए हैं।
  6. अमित श्रीवास्तव (IPS-2010) अब अपर पुलिस आयुक्त (वाराणसी प्रशासन एवं अपराध) होंगे।
  7. रूपेश कुमार (IPS-2010) अब पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशासन मुख्यालय बने हैं।
  8. हेमंत कुटियाल (IPS-2011) जो वर्तमान में विशेष पुलिस महानिरीक्षक थे, अब पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था, मुख्यालय) बने हैं।
  9. राम बदन सिंह (IPS-2011) को अब अपर पुलिस आयुक्त (कानपुर) नियुक्त किए गए हैं।
  10. प्रेम प्रकाश यादव (IPS-2014) को पुलिस अधीक्षक 24वीं वाहिनी पीएसी आज़मगढ़ बनाए गए हैं।
  11. धर्मवीर सिंह (IPS-2015) को पुलिस अधीक्षक 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद बनाए गए हैं।

Location : 

Published :