अचानक बीच सफर आया सांड, हमेशा के लिए बुझ गए दो घरों के चिराग; जानें बदायूं में क्या हुआ ऐसा?

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में मुड़िया चौराहे के पास एक सांड के अचानक सड़क पर आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे ने दोनों परिवारों को गहरा सदमा दिया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 1 October 2025, 12:49 PM IST

Budaun: बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मुड़िया चौराहे के पास मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां एक सांड के अचानक सड़क पर आने से बाइक सवार दो युवकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, दोनों मृतकों की पहचान विवेक सिंह (20) निवासी मितरोली और अमन (20) निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को बिसौली सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। विवेक अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जबकि अमन मुरादाबाद में फल का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था।

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में परिवार हुआ तबाह, जानिए ऐसा क्या हुआ मच गया हाहाकार

क्या है पूरा मामला?

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मुड़िया चौराहा के पास अचानक एक सांड सड़क पर आ गया, जिससे बाइक सवार युवकों का संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे सांड से टकरा गए। हादसा इतना तेज था कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत बिसौली सीएचसी ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवारों में मचा कोहराम

दोनों युवकों की मौत की खबर से परिवारों में भारी दुख और मातम का माहौल है। विवेक के परिवार वाले पूरी तरह टूट गए हैं क्योंकि वह इकलौता बेटा था और घर की एकमात्र उम्मीद। अमन के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए और प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

बरेली पोस्टर विवाद में सियासी हलचल! सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक शाहनवाज खान हाउस अरेस्ट

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सड़क पर अनियंत्रित जानवरों की वजह से होने वाले हादसों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की बात कही है। साथ ही पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

 

 

Location :  Budaun

Published :  1 October 2025, 12:38 PM IST