

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के हुक़ूमछपरा गंगा घाट पर एक बड़ा हादसा घटा है, जिसमें एक युवक गंगा नदी में डूब गया। पूरी घटना के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट
मुंडन संस्कार में आया युवक गंगा घाट पर डूबा
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद उस समय दुख के बादल छा गए जब एक परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ था। आपकी जानकारी हल्दी थाना क्षेत्र के हुक़ूमछपरा गंगा घाट पर मुंडन संस्कार में आया युवक स्नान करते वक्त डूब गया। जिसके चलते खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया।
पुलिस घटनास्थल पहुंची
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक, युवक के डूबने की सूचना मिलते ही हल्दी पुलिस गंगा नदी में पहुंची और अपनी जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने जाल डालकर शव को खोजने का घंटो प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
खुशी-खुशी से चल रही थी मुंडन रसम
मिली जानकारी के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के लमही गांव निवास देवनाथ यादव के घर से मुंडन संस्कार हल्दी थाना के हुकुम छपरा गंगा घाट पर आया हुआ था। जहां मुंडन संस्कार की रसम खुशी-खुशी से चल रही थी। इस मुंडन संस्कार में लमही गांव निवासी शिवजी यादव का 18 वर्षी पुत्र योगेंद्र यादव भी आया हुआ था।
गंगान स्नान करने गया था युवक
इसी बीच वह गंगा नदी में स्नान करने के लिए उतरा और गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूबने लगा। अभी लोग कुछ समझ पाते कि वह गहरे पानी में समा गया और खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। जैसे तैसे गांव के लोग मुंडन संस्कार के रसम में अदायगी को पूरा किया।
यादव के शरीर की कोई जानकारी नहीं मिली
हालांकि गंगा नदी में डूबने के बाद तालाश लंबे समय तक चली लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर लिखने तक यही जानकारी सामने आई है और पुलिस को यादव का शरीर मिला या नहीं, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बलिया का अन्य मामला
बलिया जनपद के चितबड़ागांव कस्बा स्थित टोंस नदी में सोमवार की दोपहर नहाने गए दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार चितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर-एक, राजेन्द्र नगर निवासी कागा गुप्ता (12) पुत्र पिन्कू गुप्ता और अमित गुप्ता (14) पुत्र राजू गुप्ता सोमवार को टोंस नदी में नहाने गए थे। जहां नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए।
आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबता देख तुरंत नदी में कूद पड़े और बचाव का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कागा गुप्ता को बाहर निकाला और उपचार के लिए ज़िला मुख्यालय भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।