Mainpuri: नाबालिग लड़की को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आखिर क्या है पूरा मामला?

मैनपुरी में किशनी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर, बच्ची को सकुशल बरामद किया। पूरी घटना में कौन शामिल था और पुलिस ने कैसे किया आरोपी का पता?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 May 2026, 3:53 PM IST

Mainpuri: जनपद के थाना किशनी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के बहला-फुसलाकर अगवा किए जाने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। घटना 18 मई 2026 को ग्राम गुजरा, मौजा कुम्हौल की रहने वाली श्रीमती सरिता देवी द्वारा थाने में दर्ज कराई गई तहरीर से सामने आई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बच्चा गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

किशनी पुलिस ने की ये कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए किशनी पुलिस ने तत्काल सक्रिय होकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस प्रशासन ने मुख्य आरोपी जीपेन्द्र उर्फ जे०पी० पुत्र विश्वनाथ शाक्य और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87 और 142 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

मैनपुरी में दबंगों का दबदबा: घर के अंदर जबरन नाली निकालने पर परिवार को मिली जान से मारने की धमकी!

पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस उपाधीक्षक भोगांव के मार्गदर्शन में किशनी थाना पुलिस ने मुखबिरों की मदद और तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर आरोपी का पता लगाया। सटीक सूचना के आधार पर 19 मई 2026 को बिधूना चौराहा से बिधूना की ओर जाने वाले मार्ग पर आरोपी को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में अपहृत नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद किया गया।

चेहरा रुमाल से बंधा… शरीर पर चोट, प्रयागराज में रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला किशोर का शव

पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज किए, जिसमें उसने पुष्टि की कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया था। आरोपी के खिलाफ पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को क्षेत्रवासियों और पीड़ित परिवार ने सराहा।

Location :  Mainpuri

Published :  19 May 2026, 3:53 PM IST