Hamirpur: पुलिस की नाकेबंदी… और स्विफ्ट कार में छुपा वो राज, जानिए कैसे पकड़े गए नशे के दो बड़े सौदागर

हमीरपुर के मौदहा में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 8 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। स्विफ्ट कार भी बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 12 July 2026, 5:24 PM IST

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की मौदहा कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजे की खेप ले जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

वाहन चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, डिग्री कॉलेज रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 8 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Hamirpur: मौत का फंदा या सोची-समझी साजिश? जंगल में पेड़ पर झूलता मिला शव, इलाके में मची सनसनी

बांदा और मौदहा के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बांदा जिले के निवासी सद्दाम और हमीरपुर के मौदहा निवासी विमल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Hamirpur: सरकारी रोक के बावजूद धड़ल्ले से जारी थी लोडिंग, खौफनाक हादसे ने खोली खदान माफियाओं की पोल

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Location :  Hamirpur

Published :  12 July 2026, 5:21 PM IST