देवरिया में गो-तस्करी केस का फरार चेहरा आखिरकार बेनकाब, गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र में गो-तस्करी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी रिंकू को पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी था।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 12 July 2026, 7:40 PM IST
google-preferred

Deoria : जिले में गो-तस्करी के मामले में लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया। भाटपाररानी थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को सोनूघाट चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। टीम ने सटीक सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वर्ष 2024 के गो-तस्करी मामले में था वांछित

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिंकू पुत्र महेश निवासी खेड़ाखास, थाना बनियाठेर, जनपद संभल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ साल 2024 में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी हुआ था, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

UP Weather Alert: गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, बलिया कुशीनगर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; इन जिलों में खिलेगी धूप

पहले चार आरोपी पकड़े गए थे

पुलिस ने बताया कि इसी मामले में घटना के समय चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उस कार्रवाई के दौरान एक पिकअप वाहन से पांच गोवंशीय पशुओं को भी बरामद किया गया था। हालांकि मौके का फायदा उठाकर रिंकू फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार मुखबिर की सूचना और संयुक्त पुलिस टीम की रणनीति के चलते आरोपी को सोनूघाट चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  12 July 2026, 7:40 PM IST

Related News

Advertisement