फिरोजाबाद में इटावा SOG की बड़ी कार्रवाई, स्कूल में घुसे दो शातिर डकैत पुलिस मुठभेड़ में ढेर
फिरोजाबाद में शिकोहाबाद के नेम खेरिया स्कूल में पुलिस से भाग रहे दो शातिर अपराधी घुस गए, जहां टीचर की सूझबूझ से बच्चे सुरक्षित रहे। इसके तुरंत बाद हुई मुठभेड़ में इटावा के डकैत सुमित और अंकित मारे गए। इस ऑपरेशन में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं।