देवेन्द्र फड़नवीस फिर बने मुख्यमंत्री, अजीत पवार बने उप मुख्यमंत्री
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के बाद चल रहे सियासी घटनाक्रम पर विराम लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेन्द्र फडनवीस ने शनिवार को दोबारा मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।