शादी में परफेक्ट शॉट के चक्कर में फिसला फोटोग्राफर, कैमरा गिरा फिर भी शूटिंग जारी; Viral हुआ Video
एक बेहतरीन तस्वीर के लिए फोटोग्राफर अक्सर खुद को जोखिम भरी स्थितियों में डाल देते हैं। शादी के वायरल वीडियो में दुल्हन की भव्य एंट्री के दौरान फोटोग्राफर फिसलकर गिर पड़ा, कैमरा भी जमीन पर जा गिरा। फिर भी वह उठा और शूटिंग जारी रखी। वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।