महराजगंज: डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया ये काम, अधिकारियों के उड़े होश
महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार सुबह 10 बजे सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जांच की। अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा और ये सख्त चेतावनी दी।