सूरजकुंड, किला और परशुराम आश्रम… सहसवान की विरासत को लेकर क्यों सड़क से प्रशासन तक पहुंचा मामला?
बदायूं के सहसवान में प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग तेज हो गई है। हिंदू शक्ति दल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सरसोता तीर्थ, दण्ड झील, सहस्त्रबाहु किला और भगवान परशुराम आश्रम के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की मांग की। संगठन ने सरसोता की जमीन पर कथित कब्जे और अवैध निर्माणों की जांच की भी मांग की है।