यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा पर सख्त पहरा! अचानक केंद्रों पर पहुंचे एसपी, जांच शुरू होते ही बढ़ी हलचल
महराजगंज में यूपी पुलिस उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी माहौल में संपन्न होनी चाहिए।