UP Panchayat Chunav: यूपी पंचायत चुनाव की अंतिम लिस्ट कब होगी जारी, वोटर्स किस तरह चेक कर सकते हैं अपना नाम
जनपद रायबरेली में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। जिले की 980 ग्राम पंचायतों में 1510 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया है।