UP Weather Update: चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से बेहाल लोग, यूपी के इन जिलों में अलर्ट जारी
उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यूपी, दिल्ली-NCR, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने अंडमान-निकोबार और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है।