बदल गई जुडिशरी की ‘Entry Ticket’! वकालत का अनुभव कीजिए और बन जाइए जज, जानिए SC का नया फॉर्मूला
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक सेवा में प्रवेश के नियमों में बदलाव करते हुए वकालत की अनिवार्य प्रैक्टिस की अवधि तीन साल से घटाकर एक साल कर दी है। चयनित उम्मीदवारों को एक साल न्यायिक अकादमी में प्रशिक्षण और इसके बाद जिला जज व हाईकोर्ट जज के साथ छह-छह महीने की क्लर्कशिप करनी होगी।