Maharajganj: मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में इंटर-हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज, बच्चों में दिखा जोश
कोल्हुई में बुधवार का दिन बच्चों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं रहा। मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में चार दिनों तक चलने वाली इंटर-हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। स्कूल परिसर सुबह से ही बच्चों की हंसी, तालियों और जोश से गूंजता रहा।