भाई घर से बाहर, पति थाने में: मिर्जापुर में महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, SP से लगाई गुहार
मिर्जापुर में एक महिला ने पुलिस पर अपने पति को बिना अपराध बताए थाने में बैठाने और उसे छोड़ने के बदले भाई आदर्श को पुलिस के सामने लाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी से निष्पक्ष जांच, पति को छुड़ाने और कथित तौर पर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।