सहारा समूह की संपत्तियों की बिक्री के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, अदाणी को बेचने की तैयारी, पढें पूरी खबर
सहारा समूह की कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें उनकी विभिन्न संपत्तियों को अदाणी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को बेचने की अनुमति मांगी गई है। यह याचिका 6 सितंबर 2025 की टर्म शीट के तहत संपत्तियों की बिक्री के लिए है।