महराजगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानदारों और शराब कारोबारियों पर लाखों का जुर्माना; हड़कंप मचा
महराजगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग ने अधोमानक खाद्य सामग्री और बिना पंजीकरण कारोबार करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। कुल 11 व्यापारियों पर 1.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई से मिलावटखोरों और शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।