Ayodhya Ram Mandir Case: चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, अब खुलेगा सिस्टम का राज या दफ्न हो जाएंगे सवाल?
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में FIR दर्ज होने के बाद जांच तेज हो गई है। SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान की गिनती, कर्मचारियों की नियुक्ति और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या जांच सिर्फ आठ आरोपियों तक सीमित रहेगी या फिर बड़े जिम्मेदार पदों तक पहुंचेगी।