उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी; पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका, दो दिन मौसम बिगड़ने के संकेत
28 और 29 जुलाई को उत्तराखंड के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गर्जन-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।