Azamgarh Road Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक समेत दो की मौत, नौ घायल
आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बसही जरमजेयपुर गांव के पास माइलस्टोन-219 के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही डीसीएम में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।