3 महीने से वेतन नहीं, अस्पताल में हड़ताल: सफाईकर्मियों के विरोध से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीज परेशान
सहारनपुर जिला अस्पताल में तीन महीने से वेतन न मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें कम वेतन दिया जा रहा है और लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल लेअस्पताल की सफाई प्रभावित हुई है। वहीं सीएमओ ने कहा है कि तकनीकी प्रक्रिया के कारण वेतन रुका था, जिसे एक सप्ताह के भीतर जारी कर दिया जाएगा।