वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण: क्या अंतिम तिथि तक प्रक्रिया पूरी हो पाएगी? केंद्र सरकार की बढ़ी चिंता
केंद्र सरकार के “उम्मीद पोर्टल” पर वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण पूरा करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर नजदीक है, लेकिन अब तक 60 हजार से अधिक संपत्तियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सका है। तकनीकी खामियों और धीमे सर्वर के कारण पंजीकरण में देरी हो रही है।