Bihar Election: लालू पर बरसे प्रशांत किशोर, बोले “जिन्होंने चारा खाया, वही अब सुधार की बात कर रहे हैं”
सहरसा के महिषी विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रत्याशी शमीम अख्तर के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लालू यादव, उनके परिवार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। पीके ने कहा, “चारा खाने वाले अब बिहार सुधारने की बात कर रहे हैं।”