Balrampur PNB Scam: 12 करोड़ के महाघोटाले में सिस्टम का एक और मोहरा गिरफ्तार, लखनऊ में दबोचा गया लोन अप्रूवर अधिकारी
पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक की नहरबालागंज शाखा में हुए 12 करोड़ रुपये से अधिक के सनसनीखेज लोन घोटाले का पर्दाफाश करते हुए एक और प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनय शर्मा के रूप में हुई है, जो बैंक में लोन अप्रूवर अधिकारी (लेवल एस-1) के पद पर कार्यरत था।