हिंदी
नयी दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने मुनाफे का अनुमान बढ़ाकर 7,000-7,500 करोड़ रुपये कर दिया है। बैंक ने तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित होकर ऐसा किया है।
देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने इससे पहले कहा था कि चालू वित्त वर्ष में उसका मुनाफा 6,000 करोड़ रुपये रह सकता है।
यह भी पढ़ें: दिग्गज बैंकर राणा तलवार का निधन, जानिए उनके बारे में
पीएनबी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 253 प्रतिशत बढ़ा था। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में उसका मुनाफा 5,230 करोड़ रुपये को पार कर गया।
यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट से बिन्नी बंसल का इस्तीफा, जानिए अब क्या करेंगे दिग्गज ?
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पीएनबी के प्रबंध निवेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अतुल कुमार गोयल ने कहा कि बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने मुनाफे को अनुमान को 6,000 करोड़ रुपये से संशोधित कर 7,000-7,500 करोड़ रुपये कर दिया है।
संशोधित पूर्वानुमान के मुताबिक, चौथी तिमाही का मुनाफा 2,000 करोड़ रुपये से अधिक रह सकता है।
Published : 28 January 2024, 5:32 PM IST
Topics : Estimates PNB profit अनुमान नयी दिल्ली पंजाब नेशनल बैंक मुनाफा लाभ
No related posts found.