Delhi Fire Broke: करोल बाग के PNB ब्रांच में लगी भीषण आग

दिल्ली के करोल बाग इलाके में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 11 February 2023, 4:34 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि करोल बाग में गुरुद्वारा मार्ग पर स्थित पीएनबी में आज सुबह करीब 05 बजकर 15 मिनट पर भीषण आग लगने की सूचना मिली थी।

जिसके तुरंत बाद उन्होंने कुल 17 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। उन्होंने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब सात बजे आग पर काबू पा लिया गया। (वार्ता)

Published : 
  • 11 February 2023, 4:34 PM IST