फरार चल रहे थे बाप-बेटे, पुलिस ने बाजारडीह में घेरा: महराजगंज में अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज, दो गिरफ्तार
महराजगंज में पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान के तहत बाजारडीह क्षेत्र से दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर दोनों को कोर्ट भेज दिया है।