क्या कुशीनगर में खत्म हो रहा है पेट्रोल-डीजल और गैस? अफवाहों के बीच प्रशासन की बड़ी बैठक, सामने आई सच्चाई
कुशीनगर में गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने बड़ी बैठक कर स्थिति स्पष्ट की। जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। कालाबाजारी या ओवररेटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।