Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी में बजट पर मांगे सुझाव, दो सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया भाग
पौड़ी गढ़वाल के रांसी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जनप्रतिनिधियों, कृषकों, उद्यमियों, व्यापारियों, महिला समूहों, पर्यटन व्यवसायियों समेत विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों ने सहभागिता करते हुए आगामी बजट के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।