हिंदी
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा की चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं श्रीनगर गढ़वाल में कांग्रेस ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिए।
चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस
Srinagar (Pauri): उत्तराखंड में आगामी विधानसभा की चुनाव की तैयारियों के लिए राजनितिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। सभी सियासी दल 2027 में अपना जनाधार मजूबत करने के लिए जनता जनार्दन के पास पहुंचने लगे हैं।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में 2027 में आगामी विधानसभा चुनाव होने है। इसे लेकर सियासत तेज हो गई है। वहीं श्रीनगर में कांग्रेस का नया कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं में जोश है। श्रीनगर गढ़वाल में कांग्रेस ने आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज रामलीला मैदान के पास महानगर कांग्रेस के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal) ने विधिवत रूप से किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल नजर आया।
कार्यकर्ताओं में जोश भरते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल
अपने संबोधन में गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि 2027 की जीत का रास्ता बूथ स्तर से होकर गुजरता है। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आम जनता से सीधा संवाद बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि जनहित के मुद्दों पर पार्टी की सक्रियता आने वाले समय में कांग्रेस को मजबूती देगी।
उत्तराखंड में बड़ा राजनीतिक कदम, धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए 5 नए चेहरे; जानें उनके नाम
कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय नेताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावों में पूरी ताकत से मैदान में उतरने का भरोसा दिलाया। नए कार्यालय के शुरू होने से श्रीनगर महानगर क्षेत्र में कांग्रेस की गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बता दें कि कांग्रेस पार्टी 2027 के चुनावों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है, जिसके तहत यह प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इसका लक्ष्य श्रीनगर में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करना और मतदाताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है।