पिता तिहाड़ में, बेटा विदेश से लौटते ही गिरफ्तार: अब होगा आमना-सामना! 13,000 करोड़ के ड्रग्स केस में बड़ा एक्शन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कथित अंतरराष्ट्रीय कोकेन सिंडिकेट से जुड़े आरोपी ऋषभ बसोया को IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसे अबू धाबी से भारत लाया गया था। 13 हजार करोड़ रुपये के कथित ड्रग सिंडिकेट मामले में अब उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।