हिंदी
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भेजा गया पुलिस रिमांड पर
New Delhi: पटियाला हाउस कोर्ट ने भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के पांच कार्यकर्ताओं को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज मामले के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार, ये कार्यकर्ता Bharat Mandapam में आयोजित AI Impact Summit के दौरान प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई, जिसके बाद आरोपियों को हिरासत में लिया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद दिल्ली पुलिस को तीन दिन की रिमांड मंजूर की, ताकि मामले की विस्तृत जांच की जा सके।
Location : Delhi News
Published : 26 February 2026, 7:49 PM IST