GST में बदलाव का तोहफा: 22 सितंबर से पहले महंगाई में राहत, मदर डेयरी ने की बड़ी मूल्य कटौती
मदर डेयरी ने केंद्र सरकार के नए जीएसटी सुधारों से पहले ही दूध, पनीर, घी, आइसक्रीम और अन्य उत्पादों की कीमतों में कटौती कर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। 22 सितंबर से लागू होने वाले जीएसटी स्लैब से पहले यह कदम ग्राहकों को 100% टैक्स लाभ देने के लिए उठाया गया है।