"
आज पूरे देश में विजयादशमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन को असत्य पर सत्य की विजय के तौर पर मनाया जाता है। आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में विजयादशमी के बारे में कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं।
कन्नौज से समाजवादी पार्टी की सांसद और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव ने महानवमी के शुभ अवसर पर अपने लखनऊ स्थित आवास पर कुमारी कन्याओं को भोजन कराया और लोगों को महानवमी की शुभकामनाएं दी।
नवरात्र के नवें दिन देवी के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अराधना की जाती है। सिद्धिदात्री की कृपा से मनुष्य सभी प्रकार की सिद्धियां प्राप्त कर मोक्ष पाने मे सफल होता है।
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा-अराधना की जाती है। महागौरी मां दुर्गा की पूजा से भक्तों के सभी तरह के पाप और कष्ट दूर हो जाते है।
नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा अराधना की जाती है। ये काल का नाश करने वाली हैं, इसलिए कालरात्रि कहलाती हैं।
आज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है। मां दुर्गा के नौ रूपों में छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। सच्चे मन से मां की अराधना से शत्रुओं का नाश होता है और मन से हर प्रकार का डर दूर हो जाता है।
कानपुर में नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा का स्वरूप धारण कर एक बच्ची ने दुष्कर्मी बाबा राम रहीम और हनीप्रीत के प्रतीकात्मक रूप को रस्सी से बांधकर उनका संहार करते हुए अनोखा दृश्य प्रस्तुत किया।
नवरात्र में माता दुर्गा के पांचवे स्वरूप में मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है। मां स्कन्दमाता की आराधना करने वाले भक्तों को सुख-शान्ति की प्राप्ति होती है।
आज शारदीय नवरात्री का तीसरा दिन है। मां दुर्गा के नौ रूपों में तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इनके मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसीलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है।