महानवमी: सांसद डिंपल यादव ने किया कन्याओं का पूजन

कन्नौज से समाजवादी पार्टी की सांसद और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव ने महानवमी के शुभ अवसर पर अपने लखनऊ स्थित आवास पर कुमारी कन्याओं को भोजन कराया और लोगों को महानवमी की शुभकामनाएं दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 September 2017, 6:09 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: हर तरफ दशहरे की धूम मची है। नवरात्र पर्व के दौरान कन्या पूजन का बड़ा महत्व है। नौ कन्याओं को नौ देवियों के प्रतिबिंब के रूप में पूजने का नवरात्र में अलग ही महत्व है।

कुमारी कन्याओं के बीच डिंपल

 

दुर्गाष्टमी और नवमी के दिन इन कन्याओं को नौ देवी का रूप मानकर इनका स्वागत किया जाता है। माना जाता है कि कन्याओं का देवियों की तरह आदर सत्कार और भोज कराने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख समृद्धि का वरदान देती हैं।

 

डिंपल ने ट्विट करते हुए लिखा कि माँ दुर्गा हम सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करें। "महानवमी" की आप सबको अनेकों शुभकामनाएं ! जय माता दी !