Bihar Election: बिहार की राजनीति में नया मोड़, JDU को लगा बड़ा झटका; जानिए क्या हुआ
मोतिहारी की पूर्व जदयू विधायक मीना द्विवेदी अब जन सुराज पार्टी में शामिल हो गई हैं। टिकट कटने और पार्टी में उपेक्षा के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। प्रशांत किशोर ने उन्हें सदस्यता दिलाई। मीना का शामिल होना पार्टी को पूर्वी चंपारण में मजबूती देगा और बिहार राजनीति में हलचल बढ़ाएगा।