नैनीताल चुनाव में गोलाबारी; कानून व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी नियुक्त
नैनीताल के बेतालघाट और तल्लीताल क्षेत्र में चुनाव 2025 के दौरान हुई गोलाबारी और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के लिए आयुक्त कुमाऊँ मण्डल, नैनीताल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। आम जनता से बयान दर्ज कराने की अपील की गई है।