नैनीताल राजभवन का नाम बदला, ऐतिहासिक धरोहर की पहचान अब होगी इस नाम से दर्ज
उत्तराखंड सरकार ने देहरादून और नैनीताल स्थित राजभवनों का नाम बदलकर लोकभवन कर दिया है। ब्रिटिश काल में बनी इन ऐतिहासिक इमारतों को अब नई आधिकारिक पहचान मिल गई है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी कर इसे लोक भवन उत्तराखंड घोषित किया गया है।