Jodhpur Accident: गांव से एक साथ उठी 12 अर्थियां, जोधपुर हादसे ने तबाह किए कई परिवार
फलोदी में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 15 लोगों का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। एक ही मोहल्ले से 12 अर्थियां उठीं तो पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। सरकार ने मृतकों को 10 लाख और घायलों को 2 लाख की सहायता देने की घोषणा की है।